फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सेवा केंद्र के शटर का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जन सेवा केंद्र के शटर का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के बैजलपुर बाजार में बुधवार की रात चोरों ने एक सहज जन सेवा केंद्र/ मोबाइल की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सहज जन सेवा केंद्र के संचालक राजकुमार वर्मा ने बताया कि रोज की भांति बुधवार शाम सात बजे वह दुकान बंद कर अपने घर बेलभरिया चले गए। बृहस्पतिवार को सुबह उन्हें अगल-बगल के दुकानदारों ने सूचना दी कि उनकी दुकान का शटर खुला हुआ है। जब वह दुकान पर पहुंचे और अंदर देखे कि दुकान में रखा एक लैपटॉप, एक दर्जन मोबाइल, हेडफोन, ब्लूटूथ, चार्जर, तथा गल्ले में रखी चार हजार नकदी गायब थी। राजकुमार ने पुलिस को तहरीर दी। एसओ परशुरामपुर अरविंद कुमार शाही ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें