फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के घर चोरी

Fri, 20 Nov 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। चोरों ने किसी और के घर को नहीं, बल्कि पुलिस वाले के घर को इस बार निशाना बनाया है और परिवार वालों को कमरे में कैद कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर लेकर चले गये। अब पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


नगर थाना क्षेत्र के महरीपुर निवासी मारकंडे सिंह के पुत्र विजय प्रकाश सिंह लखनऊ में हेड कांस्टेबल हैं। उनके पिता मारकंडे सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की भोर में चोर छत के रास्ते उनके घर में घुसे।

चोरों ने घर के कमरों में सो रहे परिजनों के दरवाजों को बाहर से बंद कर दिया। सुबह जब परिजन जगे तो बाहर से  दरवाजा बन्द देखकर उन्होंने झटका दिया, जिससे कपड़े से बांधा गया दरवाजा खुल गया।
विज्ञापन


उसके बाद उन्होंने देखा पुत्र विजय के कमरे का दरवाजा खुला हुआ  है। इस पर उन्हें चोरी का अंदेशा हुआ। बताया कि चोरों ने लगभग पांच लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

चोरों ने विजय के कमरे का ताला खोलकर आलमारी में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात सहित गणेश, लक्ष्मी व दुर्गा की चांदी की मूर्ति उठा ले गए। चोरी की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष ओंकार सहाय दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने फोरेंसिक व डाग स्क्वायड को मौके पर बुलाया और जांच शुरू कर दी। इसकी लिखित सूचना मारकंडे सिंह ने स्थानीय पुलिस को दे दी है। इस बाबत थानाध्यक्ष नगर ओंकार  सहाय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें