फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक का लॉक नहीं खोल पाए चोर तो युवक की करने लगे पिटाई

Tue, 12 Sep 2023 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज थानाक्षेत्र के अनुपाखोर गांव की घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। लालगंज थानाक्षेत्र के अनुपाखोर गांव में रविवार की रात में करीब तीन बजे एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर रखी बाइक चोरी करने का प्रयास किया। लॉक न खुलने पर मकान में सो रहे युवक को जगाकर उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना के हर पहलुओं की जांच करने में जुट गई। परिवार के लोग युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए।

अनुपाखोर निवासी जमुना प्रसाद ने बताया कि उनका छोटा पुत्र 16 वर्षीय रंजीत रविवार की रात भोजन करके प्राथमिक विद्यालय के पास बने अपने तीन चैनल के नए मकान में सोने चला गया। जहां रविवार की रात तीन बजे कुछ अज्ञात लोग मकान के एक चैनल का ताला तोड़कर उसमें खड़ी बाइक बाहर निकाल लिए। बताया कि उसका लॉक न खुलने पर बगल के चैनल लगे कमरे में सो रहे रंजीत को जगाकर उससे बाइक की चाबी मांगने लगे। जब उसने चाबी न होने की बात बताई तो मुंह पर कपड़ा बांधे चार बदमाशों ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। पिटाई से घायल रंजीत ने बताया कि उसी दौरान सड़क से एक बाइक गुजर रही थी। जिसकी आहट पाकर बदमाश सहम गए।
विज्ञापन

मौका पाकर गन्ने के रास्ते होते हुए वह जान बचाकर गांव में भाग निकला और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हुए तो डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन


पुलिस की नजर में संदिग्ध है घटना
बाइक चोरी के प्रयास की घटना को पुलिस फिलहाल संदिग्ध बता रही है। एसओ जितेंद्र सिंह का कहना है कि चोरी की घटना नहीं हुई है। मारपीट की बात पीड़ित बता रहा है, लेकिन जाहिर तौर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। बावजूद इसके छानबीन की जा रही है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें