फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दोस्तों संग सरयू नदी में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

Mon, 18 Mar 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
अंकुर की फाइल फोटो
विज्ञापन
सरयू के नौरहनी घाट पर रविवार सुबह हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा । कलवारी थाना क्षेत्र के नौरहनी घाट पर रविवार सुबह करीब छह बजे स्नान करने गए 24 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई । सूचना पर पहुंचे कलवारी और लालगंज पुलिस ने ग्रामीण गोताखोरों की मदद से शव को नदी से निकलवाया।
जानकारी के अनुसार, मंडेरवा थाना क्षेत्र के कुरियार निवासी अंकुर पुत्र प्रहलाद ने रौतापार थाना लालगंज क्षेत्र में किराने की दुकान खोल रखा था और वहीं रहता था। दोस्तों के साथ रविवार सुबह सरयू नदी के नौरहनी घाट पर स्नान करने गया था। बताया जा रहा है कि स्नान करते समय अंकुर का पैर फिसल गया। इससे वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते अंकुर नदी में डूबने लगा।
विज्ञापन

अंकुर को डूबता देख दोस्तों एवं आसपास के लोगों ने शोर मचाया। जब तक अंकुर के पास लोग पहुंचते तब तक वह नदी में डूब चुका था। लोगों ने कलवारी और लालगंज पुलिस को घटना की सूचना दी। दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीण तैराकों की मदद से अंकुर को नदी से निकलवाया, मगर तब तक मौत हो चुकी थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम न कराने के लिए कहा, लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम को जरूरी बताया।
विज्ञापन

लालगंज पुलिस के साथ परिजन शव को लेकर अपने पैतृक गांव कुरियार आए। जहां मुंडेरवा थाना प्रभारी सहित लालगंज की पुलिस पहले से मौजूद थी। पुलिस के काफी समझाने - बुझाने पर परिवार के लोग पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गए। अंकुर चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें