फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परशुरामपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर चोरी

Fri, 05 Sep 2025 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के सलेमपुर कुंवर और धरमपुर गांव में मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात सामने आई है। धरमपुर गांव में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े चोर ताला तोड़कर सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सलेमपुर कुंवर निवासी राम पाल नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। उनकी पत्नी सुनीता घर रहती हैं। सुनीता ने पुलिस को तहरीर दी कि बुधवार रात खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोर अलमारी में रखे जेवर उठा ले गए। सुबह जगने पर जब वारदात की जानकारी हुई।
धरमपुर निवासी शिवभजन मौर्य भी बाहर नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी सीमा व उनकी मां गायत्री घर रहती हैं। एक दिन पूर्व शिव भजन की मां गायत्री देवी अपने मायके चली गई थी। घर पर अकेले उसकी पत्नी सीमा थी। सीमा देवी ने बताया कि वह बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे मकान में बाहर से ताला लगाकर जरूरी काम से चली गई थीं। लौटने पर ताला टूटा मिला और अंदर अलमारी का लॉक टूटा और सामान बिखरा पड़ा था। 11 हजार नकदी और सोने का एक लॉकेट चोरी होने की बात बताई जा रही है। सीमा ने परशुरामपुर थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें