फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मोटर बाइंडिंग की दुकान में ताला तोड़कर चोरी

Sun, 02 Mar 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर। क्षेत्र के परसा-परशुरामपुर मार्ग पर नगर बहेरा बाजार में शुक्रवार/शनिवार की रात चोरों ने मोटर वाइंडिंग की दुकान में ताला काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रसूलपुर गांव निवासी मनोज वर्मा नगर बहेरा बाजार में मोटर वाइंडिंग का काम करते हैं। रोज की तरह शुक्रवार को मनोज दुकान में ताला लगाकर अपने गांव रसूलपुर चले गए। शनिवार की सुबह आसपास के लोगों ने फोन किया कि उनकी दुकान का ताला टूटा हुआ है।
मौके पर पहुंचकर मनोज ने देखा कि दुकान का ताला तोड़कर मोटर बाइंडिंग के लिए रखा 50 किलो कॉपर तार, बैटरी, इन्वर्टर तथा दो मोटर तथा कुछ अन्य छोटे सामान चोरी हो गए थे। जिसकी सूचना मनोज ने थाने पर दी। परशुरामपुर के एसएचओ दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें