फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक ही रात में तीन स्थानों पर चोरी

Wed, 25 Feb 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। नगर पंचायत इटवा के विशुनपुर बैराडीह में मंगलवार की रात में एक बाइक और आनंदनगर चौराहे पर स्थित एक व्यक्ति की हवा भरने के लिए प्रेशर पाइप,अल्टीनेटर और मोटर अज्ञात चोर खोल ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात विशुनपुर बैराडीह निवासी बब्बू चौहान अपनी बाइक घर के बाहर खड़ा करके सोने चले गए। देर रात मुंह में गमछा बांधकर आया चोर पैदल ही बाइक लेकर चला गया। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे बब्बू को इसकी जानकारी हुई। वहीं, एक अन्य मामले में आनंदनगर में वाहन की धुलाई और हवा भरने का कार्य कर रहे शरीफ रोज की तरह मशीनों को प्लास्टिक से ढककर अपने घर चले गए। सुबह दुकान पर आए तो प्रेशर पाइप, अल्टीनेटर और मोटर गायब था।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ रवींद्र सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें