फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय फेरसहन में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय फेरसहन में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने कीमती सामान चुरा ले गए।विद्यालय के शिक्षक ने घटना की लिखित तहरीर पुलिस को दी है। चोरों ने विद्यालय में लगे औषधीय एवं फूलों के पौधे, करीब आठ प्लास्टिक के गमले, आठ डस्टबिन, पौधों की सिंचाई के लिए लगाए गए प्लास्टिक पाइप, पावदान सहित क्यारियों में लगे पौधे चुरा ले गए। इसके अलावा विद्यालय परिसर के बाहर रखे गए सभी डस्टबिन भी उठा ले गए। सोमवार की सुबह जब शिक्षक स्कूल पहुंचे, तब सबकुछ गायब मिला। पुलिस का कहना है कि चोरी के मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें