वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग पर पुरैना चौराहे के पास सोमवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्का हो गई। दोनों बाइक चालक घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया गया। जानकारी के अनुसार, मझौआमीर के गुड्डू बाइक से बस्ती से रुधौली की तरफ जा रहे थे। थाना क्षेत्र के ही बनकसिया गांव निवासी विनय रुधौली से बस्ती की तरफ जा रहे थे। दोनों पुरैना चौराहे पर पहुंचे थे, तभी दोनों बाइक सवार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस जिला अस्पताल भेजवाया। संवाद