बस्ती। मुंडेरवा थाना के मूड़ाडीहा निवासी मनीष कुमार ने डीएम व एसपी को ज्ञापन देकर धोखाधड़ी के मामले में न्याय की गुहार लगाई है। डीएम के प्रशासनिक अधिकारी एवं एसपी को सौंपे पत्र में मनीष का कहना है कि उसने राइस मिल के लिए आईडीबीआई बैंक शाखा बस्ती से 3.20 लाख का ऋण लिया। 80 हजार रुपये मनी मार्जिन थी। बैंक मैनेजर ने रुपये मनीष के खाते से निकलवाकर मशीन के आपूर्तिकर्ता के खाते में भेज दिया।
शिकायत करने पर बैंक मैनेजर ने कहा कि राइस मिल की मशीनें वही उपलब्ध कराएंगे। आरोप है कि आपूर्तिकर्ता ने न तो राइस मिल की मशीन दी न रुपये लौटा रहा है। जब मनीष को लगा कि वह धोखाधड़ी के शिकार हो गया है तो केस दर्ज कराने मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर पुलिस चौकी पहुंचे। आरोप है कि दरोगा ने केस दर्ज करने के लिए रुपये लिए मगर केस दज्र नहीं हुआ। उल्टे दारोगा मनीष को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देने लगे।
शुक्रवार को मनीष ने डीएम के प्रशासनिक अधिकारी और एसपी को संबोधित पत्र कार्यालय में सौंपा। उसका मुकदमा पंजीकृत कराने के साथ ही दोषी दारोगा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। साथ ही धोखाधड़ी करने वाले मशीन सप्लायर से रुपये दिलाने की गुहार लगाई। इस दौरान सरदार सेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।