फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवक को बुलाकर बेरहमी से पीटा, बाथरूम का दरवाजा तोड़ दोबारा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में युवक को साजिश के तहत बुलाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने युवक पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जान बचाने के लिए युवक बाथरूम में छिप गया, लेकिन हमलावरों ने दरवाजा तोड़कर दोबारा हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नौ नामजद समेत अन्य के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रतास उर्फ कप्तानगंज निवासी मो. अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे उनके पुत्र मो. आसिफ को वारिश अली, बसीर, अनवर, आदिल, शहबान, सुफियान, गुड्डु, शम्भू और मंगरु समेत अन्य लोगों ने साजिश के तहत बुलाया था। आरोप है कि वहां पहुंचते ही सभी आरोपी गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

पीड़ित पक्ष के अनुसार जान बचाने के लिए मो. आसिफ भागकर एक बाथरूम में घुस गया, लेकिन हमलावरों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुसकर फिर मारपीट की। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके कान का पर्दा फट गया। मारपीट के बाद युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। आरोप है कि जाते समय हमलावर जान से मारने की धमकी भी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। घायल का मेडिकल कराया जा रहा है और मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें