फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
मोहित की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव में शुक्रवार की शाम को मोहित (25) का शव संदिग्ध हालात में उसके कमरे में पंखे के कुंडे से लटका पाया गया। तीन दिन पहले वह दिल्ली से घर आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पत्नी पुष्पा ने बताया कि पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता थे, तीन दिन पहले वह घर आए थे। उसने बताया कि शुक्रवार की शाम वह बगल के गांव गई थी। घर पर पति अकेले थे। पुलिस की पूछताछ में मां सुंदरी देवी ने बताया कि बेटे को शुक्रवार को दिल्ली जाना था। ट्रेन छूट जाने के कारण घर आ गया था। इसके बाद अपने कमरे में सोने चला गया। शाम को उसकी बहन उसे आवाज लगाते हुए दरवाजा खोलवाना चाहा, मगर कोई भी जवाब नहीं मिला। उसने दूसरे कमरे में जाकर खिड़की से देखा तो दंग रह गई। बहन नीलम, सपना, प्रीति तथा पिता राम लाल सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहित की मौत के बाद दो मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष ढूनमुन विश्वकर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें