वॉल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बीआरसी पुर्सिया के पास सड़क के किनारे घायल मिले बानगढ़ थाना वॉल्टरगंज निवासी शिवकुमार (22) उर्फ करिया की केजीएमसी लखनऊ में इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह मौत हो गई।
बता दें कि शनिवार की शाम को शिव कुमार बीआरसी पुर्सिया के पास बेहोशी की हालत में मिला था। थोड़ी ही दूर पर उसकी बाइक भी मिली थी। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया था। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने केजीएमसी लखनऊ रेफर कर दिया था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी, मां, भाई, बहन, तीन वर्षीय बेटी सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद