फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाई को समझा रहे युवक को मनबढ़ों ने पीटा

Fri, 12 Jul 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज(बस्ती)। हरैया थाना क्षेत्र के बिहरा गांव के निकट भाई को समझा रहे युवक को मनबढ़ों ने लाठी डंडे से पिटाई कर दिया। परिवार के लोगों ने उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया है।पीड़ित युवक ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दिया है।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परिवारपुर गांव के रहने वाले भीम मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता है। बीती रात उसका भाई अंकित नाराज होकर घर से महराजगंज जा रहा था। उसे घर वापस लाने के लिये भीम भी पीछे पीछे निकल पड़ा। देर रात 8:30 बजे जैसे ही भीम बिहरा स्कूल के निकट पहुंचा तभी वहां पर भीम अपने छोटे भाई अंकित को समझाने लगा। इस पर वहां पर खड़े कुछ मनबढ़ों ने भीम की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। गांव के विजयपाल सिंह,अखिलेश सिंह ने परिवार के लोगों के साथ भीम को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित भीम ने घटना की लिखित तहरीर हरैया थाने पर दिया है। प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह ने बताया कि मामले में छानबीन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें