फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पत्नी संग मजार पर आया युवक मनोरमा नदी में नहाते वक्त लापता

Sat, 17 Aug 2024 03:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी क्षेत्र महुआडाबर गांव के मजार के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

वाल्टरगंज क्षेत्र के मानिकचंद का रहने वाला है परवेज
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरपुर। कलवारी क्षेत्र के मनोरमा नदी के तट पर स्थित महुआडाबर गांव के मजार के पास शुक्रवार को एक युवक नहाते समय लापता हो गया। सूचना पर पहुंची कलवारी पुलिस ने आसपास के तैराकों से तलाश करा रही है। मगर, उसका पता नहीं चल सका।
जानकारी के अनुसार, मानिकचंद निवासी 24 वर्षीय परवेज आलम पत्नी शफीकुन्निशा के साथ बृहस्पतिवार को घर से मजार पर आए थे। शुक्रवार को मनोरमा नदी में नहाते समय अचानक पैर फिसलने से परवेज गहरे पानी चला गया। साथ नहा रहे अन्य लोग जब तक कुछ समझ पाते वह लापता हो गया।
विज्ञापन

शफीकुन्निशा ने बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। कोई संतान नहीं है। छह माह से पति-पत्नी मजार पर हाजिरी लगाने आते हैं। शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे पति परवेज आलम, बिसमिल्ला कुरैशी व गुड्डु निवासी कुसौरा थाना कलवारी के साथ मजार के सज्जादानसीन इब्राहिम के कहने पर नहाने गए। कुछ देर बाद डूबने लगे। साथ नहा रहे बिसमिल्ला कुरैसी ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी डूबने लगे।
विज्ञापन

किसी तरह बिसमिल्लाह बाहर आए, लेकिन परवेज का पता नहीं चल सका। प्रभारी थानाध्यक्ष शोभा यादव ने बताया कि स्थानीय नाविक उपलब्ध न होने के कारण नदी के तट पर मौजूद तैराकों से तलाश कराया जा रहा है। रविवार की सुबह स्थानीय नाविक आ जाएंगे। यदि उनके तलाश के बाद भी परवेज आलम का पता नहीं चलता है तो प्रांतीय आपदा मोचन दल की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें