फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चीनी मिल गेट पर जारी रहा श्रमिकाें-किसानों का धरना

Sat, 23 Aug 2025 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। गोविंद नगर सुगर मिल के गेट पर चौथे दिन भी किसानों, श्रमिकों और व्यापारियों का धरना जारी रहा। कप्तानगंज विधायक अतुल चौधरी ने धरने को समर्थन दिया। कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की घोषणा करने वाली सरकार को किसानों का दर्द नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बस्ती जिले की किसानो रोजी रोटी देने वाली चीनी मिल बंद है उसको चलाने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा हैै। इस चीनी मिल को किसी भी कीमत पर चलवाया जाएगा। इसकी लड़ाई किसानों के हित सदन तक लड़ी जाएगी। नित्य राम चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के साथ सरकार के अधिकारी साजिश करके मिल बंद करने का काम कर रहे है लेकिन यहां के किसान, श्रमिक, व्यापारी, किसान मिल चलाने के लिए लड़ाई हर स्तर पर लड़ने को तैयार हैं। धरने पर महेश पांडेय, अमर नाथ चौधरी, जनार्दन, बाबू राम मौर्या, मिठाई लाल, वीरेंद्र चौधरी, राकेश कुमार चौधरी, राजू, सहित अनेक किसान, श्रमिक और व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें