फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लोन की किस्त मांगने गए कर्मी को मारापीटा, केस

Wed, 30 Apr 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। थाना क्षेत्र के कलवारी गांव में लोन की किस्त मांगने गए कर्मचारी को मारपीट कर घायल कर दिया गया। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में विवेक कुमार साहू निवासी बभनान थाना पैकोलिया ने कहा है कि वह एलटी फाइनेंस लिमिटेड में कार्यरत है। कंपनी से कलवारी निवासी अशोक ने लोन लिया है। वह किस्त लेने रविवार की शाम लगभग छह बजे उनके घर गया। आरोप है कि किस्त मांगने पर अशोक ने गाली देते हुए मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच उप निरीक्षक हरि प्रकाश तिवारी को दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें