बस्ती। आयुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक एक मई शाम 4.30 बजे से आयुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित होगी। उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी ने बताया कि बैठक में सभी निर्माण कार्यों से संबंधित विभाग एवं कार्यदाई एजेंसियों के मंडलीय अधिकारी प्रगति रिपोर्ट के साथ मौजूद रहेंगे। संवाद