फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉली से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रॉली से गिरकर मजदूर की मौत
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। क्षेत्र के बस्ती-कलवारी मार्ग पर स्थित पाल नगर के पास ट्रैक्टर-ट्राली पर बैठकर जा रहा मजदूर ट्राली से गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 32 वर्षीय लखन मांझी निवासी भोथा थाना कोका खान, छत्तीसगढ़ चार माह पूर्व गांव से नगर थाना क्षेत्र के बसहवा स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने आए थे। बुधवार की देर शाम को ईंट भट्ठे पर काम करने वाले अन्य मजदूरों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर खरीदारी करने नगर बाजार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को वापस भट्ठे पर जाते समय पाल नगर चौराहे के पास वह अचानक नीचे गिर गए। सिर में गंभीर चोटें आने से घटना स्थल पर ही लखन की मौत हो गई। साथ जा रहे मजदूरों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। इसी सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें