फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बरात का रास्ता रोका, पूछने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने ग्राम नेवादा में बरात का रास्ता रोकने और कारण पूछने पर युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव के मुकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 10 फरवरी को दोस्त विष्णु के चचेरे भाई पप्पू की शादी में शामिल होने दोस्त के घर गया था। इस दौरान विपक्षियों ने बरात निकलने वाले रास्ते को बंद कर दिया। कारण पूछने पर विपक्षियों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के प्रदीप, रामसिंह, संचलाल, पवन कुमार निषाद, देवतादीन, दुर्गा और रमेश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें