बस्ती। कप्तानगंज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। थानेदार आलोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि त्योहार में खलल डालने वालों की खैर नहीं होगी। बैठक में थाना क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि होली और ईद के मद्देनजर कड़ी चौकसी रखी जाएगी। हुड़दंगियों पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों से त्योहार पर माहौल खराब करने वालों की तुरंत सूचना उपलब्ध कराने की अपील की। संवाद