फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तेजी से बदल रहा माैसम, जरा सी लापरवाही कर देगी बीमार

Fri, 15 Nov 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सुबह-शाम कोहरे की चादर है। घर के अंदर एसी, पंखे की हवा में रात में सिहरन महसूस हो रही है। ऐसे में दिनचर्या बदलना जरूरी हो गया है।
आलमारी और बख्शे से गर्म कपड़े निकालने पड़ेंगे। वरना सुबह-शाम की ठंडी सेहत बिगाड़ देगी। जरा सी लापरवाही होने पर खांकी, जुकाम, बुखार के लोग मरीज बन जा रहे हैं।
विज्ञापन

मौसमी बीमारियों ने फिर पांव पसार लिए हैं। दिन में बर्दाश्त न हो पाने वाली गर्मी और सुबह-शाम तापमान में नरमी से सिहरन महसूस हो रहा है। बदन पर हल्के कपड़े लोगों को बीमार कर दे रहे हैं। पुराने ढर्रे पर चलना खतरे से खाली नहीं है। रात को सोते समय कंबल ओढ़ना और सुबह-शाम बाहर निकलने पर हल्के गर्म कपड़े पहनना जरूरी हो गया है। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में खांसी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को 500 से अधिक मरीज पहुंचे। इनके करीब सौ से अधिक मरीज मेडिसिन विभाग के थे। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि मौसम बदल रहा है। लापरवाही होने पर लोग खांसी, जुकाम, बुखार से परेशान हो रहे हैं। ऐसे मरीजों को ठीक होने में एक हफ्ते लग जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें