फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हर रोज मौसम बदल रहा तेवर, कभी तेज धूप, कभी घना कोहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हर रोज मौसम बदल रहा तेवर, कभी तेज धूप, कभी घना कोहरा
विज्ञापन

बस्ती। पिछले चार-पांच दिन से मौसम हर रोज तेवर बदल रहा है। कभी पुरवा तो कभी पछुआ हवा चल रही है। 25-26 जनवरी को न्यूनतम तापमान चढ़कर नौ डिग्री तक पहुंच गया था। लगा कि ठंड का सीजन जाने को तैयार है मगर अगले ही दिन तेज सर्द हवाएं चलने लगीं। तापमान फिर सात डिग्री पर आ गया। शनिवार शाम को हवा बंद हो गई तो रविवार को घना कोहरा छाया रहा।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले 48 घंटे के भीतर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हल्के बादल भी छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाक्टर अमरनाथ मिश्र के अनुसार अगले दो-तीन दिन पुरवाई चलने की संभवना है। अगर हवा धीमी पड़ी तो कोहरा पड़ सकता है।
विज्ञापन

वैसे तो मकर संक्रांति के बाद से ही दिन में अच्छी धूप हो रही है। जिससे अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने लगा। मगर बीच-बीच में सर्द हवाओं ने गलन का एहसास भी कराया। मगर 25 जनवरी की रात से पुरवा हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। 26 जनवरी को सुबह से ही अच्छी धूप निकल आई थी। जिससे लगा कि अब ठंड का सीजन बीत चुका है। मगर अगले दिन यानी 27 जनवरी शुक्रवार को दोपहर के बाद फिर तेज पछुआ हवा चलने लगी और तापमान नीचे गिरने लगा। धूप होने के बाद भी दोपहर के वक्त भी ठंडक महसूस होती रही। शनिवार रात तक कड़ाके की ठंड पड़ी।
शनिवार आधी रात के बाद हवा शांत पड़ गई और कोहरा छाने लगा। रविवार को सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद हवा ने फिर दिशा बदल ली और पुरवाई चलने लगी। इसके साथ ही गलन भरी ठंडक दूर भाग गई और लोगों ने काफी राहत महसूस की।
विज्ञापन

किसानों को बारिश का इंतजार
किसानों को ठंड के सीजन की बारिश का अब तक इंतजार है। इस बार बारिश न होने से गेहूं सहित अन्य फसलों में सिंचाई की जरूरत महसूस होने लगी है। तमाम किसानों ने गेहूं की दूसरी सिंचाई शुरू कर दी है। कृषि विज्ञान केंद्र के फसल सुरक्षा विज्ञानी डॉ. प्रेमचंद्र ने बताया कि बारिश न होने और लगातार धूप होने से मिट्टी की नमी समाप्त हो चुकी है। अगर दो तीन दिनों में बारिश न हुई तो सिंचाई आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें