फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मवेशियों को बचाने में पशु पालक झुलसा

Fri, 09 May 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के राजस्व ग्राम विशुनपुरा में बृहस्पतिवार को करीब आठ बजे रात में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। छप्पर में बंधे तीन मवेशी झुलस गए। जानवरों को बचाने गए पशुपालक भी झुलस गए। विशुनपुरा गांव के किसान शिव कुमार तिवारी की घारी अचानक जलने लगी। जब तक लोग समझ पाते, पूरा छप्पर आग की चपेट में आ गया। उसमें बंधी तीन भैंसें फंस गईं। जानकारी होते ही पशुपालक शिवकुमार छप्पर में घुसकर जानवरों को खूंटे से खोलने लगे। इस दौरान वह गंभीर रूप से झुलस गए। गांव के लोग आनन फानन में सीएचसी कुदरहा ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें