फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फाॅरेंसिक लैब भेजा गया खेत में मिले शव का विसरा

Sat, 21 Jun 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा। छह दिन पहले बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर मलपुरवा के पास मृत मिले अली रजा पुत्र अब्दुल (25) निवासी भानपुर का विसरा फाॅरेंसिक लैब भेज दिया गया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु की वजह स्पष्ट न होने से विसरा प्रिजर्व किया गया था। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने बताया कि जांच रिपोर्ट से मौत की वजह साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को शाम करीब 6:30 बजे मलपुरवा गांव के पास सड़क किनारे खेत में संदिग्ध हालात में अली रजा का शव मिला था। कपड़े कीचड़ से सने थे और नाक से खून आ रहा था। सूचना के बाद पुलिस टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने परिजनों को बुलाकर पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने भी जरूरी साक्ष्य जुटाए। स्थानीय लोगों ने बताया था कि अली रजा को दोपहर करीब 2:30 बजे बाइक सवार दो व्यक्तियों ने लाकर छोड़ा था। अली रजा ने बाइक सवारों से दोबारा बैठाने की जिद की। लेकिन, वे उसे छोड़कर चले गए। अली रजा नशे में लग रहा था। लोगों ने बताया था कि शाम चार बजे तक अली रजा आसपास भटकता रहा। उसके पिता का कहना है कि चार दिन पूर्व वह घर से अहमदाबाद जाने की बात कह कर निकला था। उसकी पत्नी मायके में ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें