फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ताबड़तोड़ चोरियों ने उड़ाई ग्रामीणों की नींद

Sun, 25 Feb 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस केस दर्ज कर पूरी कर रही औपचारिकता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के कई गावों में लगातार चोरी की घटना से ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। हर सप्ताह चोर कोई न कोई घर खंगाल रहे हैं। मुकामी पुलिस कुछ मामलों में केस दर्ज कर औपचारिकता पूरी कर दे रही हैं। अब तक किसी भी मामले में पर्दाफाश नहीं कर पाई है।

लालगंज थाना क्षेत्र के रखौना चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत मेहनौना में करीब एक सप्ताह पहले चोरों ने बाहर रहकर मजदूरी करने वाले बिंदु के घर को निशाना बनाया खिड़की का ताला तोड़कर लगभग 6 लाख रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। ग्रामीणों ने सुबह लालगंज पुलिस को चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए। बाद मेंं मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन


दैजी गांव के बेचन सिंह व उनके भाई विश्वनाथ सिंह के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। मटियाररिया निवासी किसान राधेश्याम ने खेत की सिंचाई के लिए पंपिंग सेट मशीन लगवाया था। 18 फरवरी की रात को चोर पंपिंग सेट मशीन उठा ले गए। पुलिस मौके पर पहुंची, मगर केस अब तक दर्ज नहीं हुआ। हथियांव कला में काॅमन सर्विस सेंटर पर 20 फरवरी को चोरों ने नकब काट कर नकदी एवं सामान चुरा लिया। मुकामी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन

एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि चोरी की घटनाओं पर पुलिस नजर है। तंत्र को सक्रिय कर चोरों को पकड़ने के लिए खाका तैयार कर लिया गया है। जल्द ही चोरों को पुलिस दबोच लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें