बस्ती। एएसपी ओपी सिंह शनिवार को सोनहा थाने पर पहुंचे। यहां उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया। बेतरीब मिले अभिलेख के उचित रखरखाव व परिसर की सफाई के निर्देश दिए। बोर्ड परीक्षा, लोकसभा चुनाव को देखते हुए सतर्कता बरतने की हिदायत दी। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को रात्रि गश्त को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। करीब घंटे भर निरीक्षण के बाद एएसपी लौट आए। संवाद