फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कटान रोकने में असफल मजदूरों को ग्रामीणों ने भगाया

Mon, 09 Sep 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गायघाट क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बैराड़ी एहतमाली प्लास्टिक की बोरी में मिट्टी भरकर कटान र
विज्ञापन
मदरहवा और मईपुर में सरयू की कटान जारी... ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट (बस्ती)। सदर तहसील के बाढ़ प्रभावित बैराड़ी एहतमाली ग्राम पंचायत के मदरहवा और मईपुर में सरयू नदी का कटान जारी है। इससे ग्रामीण दहशत में है। गांव के लोग अपने मकान को तोड़कर गृहस्थी का सामान सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचा रहे हैं। बाढ़ खंड के अधिकारी कटान से सुरक्षित करने में सफल नहीं हो पाए हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने बाढ़ खंड के मजदूरों को रविवार को गांव से भगा दिया।
कटान के चलते राज बिहार पासवान, बंसीलाल का छप्पर नदी की धारा में विलीन हो चुका है। शेषराम और प्रेमचंद के घर से सटकर नदी बहने लगी है। कटान की डर से शेषराम अपने मकान को तोड़ने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार की भोर से सरयू नदी के जलस्तर में कमी होने के साथ कटान तेज हो गई। बंसीलाल के छप्पर का घर और पेड़ सरयू की धारा में समा गया। राज बिहारी पासवान के मकान की पिछली दीवार कटान करके नदी में बह गई है। अब नदी सूरज व रामकरन के घर से सटकर बह रही है। शेषराम खुद अपने मकान को तोड़कर ईंट आदि सुरक्षित करने में जुट गए हैं। सुरेंद्र पासवान, गंगाराम, भोले पासवान सहित 10-12 लोगों ने अपने मकान को तोड़कर ईंट एवं मलबा को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है।
विज्ञापन

राम भवन पासवान, मनीष पासवान, भोला पासवान आदि का छप्पर का रिहायशी मकान पहले ही नदी की धारा में समाहित हो चुका है। इन ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ खंड के अधिकारी व कर्मचारी गांव को कटान से बचाने के नाम पर दिखावा कर रहे हैं। बंबू कटर में प्लास्टिक की बोरी में मिट्टी डालकर खाना पूर्ति की जा रही है। इस वजह से रविवार को बाढ़ खंड के मजदूरों की टीम गांव से भगा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें