फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने राशन पकड़कर पुलिस के हवाले किया

विज्ञापन
पकड़ा गया राशन। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
ग्रामीणों ने राशन पकड़कर पुलिस के हवाले किया
विज्ञापन

भानपुर/सोनहा। थाना क्षेत्र के असनहरा पुलिस चौकी अंतर्गत संत कबीर शंकर दास इंटरमीडिएट कॉलेज मोहम्मदनगर से एमडीएम के राशन की कालाबाजारी का मामला प्रकाश में आया है। रविवार की देर रात गांव के कुछ लोगों ने विद्यालय गेट से राशन लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली को गेट के सामने ही रोक लिया। डायल 112 व असनहरा चौकी की पुलिस को बुलाकर तथा एसडीएम गिरीश कुमार झा को सूचना देकर कार्रवाई कराने की मांग की।
पुलिस ने राशन को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया। एसडीएम के निर्देश पर मामले की जांच के लिए सोमवार की सुबह पूर्ति निरीक्षक भानपुर कुलभूषण श्रीवास्तव व बीईओ रामनगर नीरज सिंह चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल मोहम्मदनगर विद्यालय पहुंचे। वहां पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार की ओर से विद्यालय को उपलब्ध कराए गए राशन के अभिलेखों की जांच की, जिसमें 17 मार्च 22 को 23.51 क्विंटल गेहूं व 50 क्विंटल चावल उपलब्ध कराया गया था। उसे प्रधानाचार्य ने अपने हस्ताक्षर से प्राप्त किया है।
विज्ञापन

वहीं, बीईओ नीरज कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में मौजूद मिले राशन की तौल कराकर अभिलेखों की जांच की गई। उसमें राशन कम पाया गया है। अभिलेख भी अपडेट नहीं मिले हैं। सीसीटीवी कैमरा से हुई जांच में रविवार को स्कूल बंद पाया गया है, जबकि प्रधानाचार्य इंद्र बहादुर की ओर से प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया गया है कि एमडीएम सबंधी सभी कार्य राशन प्राप्ति व वितरण उनकी ओर से किया जाता है।
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि प्रधानाचार्य पर अभियोग दर्ज कराया जाएगा। वही, प्रभारी निरीक्षक सोनहा रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में कुल 37 बोरी राशन, जिनमें चावल व गेहूं लदी ट्राली-ट्रैक्टर पकड़कर थाने में दाखिल किया गया है। पूर्ति व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देश व संबधित विभाग से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें