फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मंदिर से लौट रहे ग्राम प्रधान को रास्ते में घेरकर मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
सल्टौआ। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मझौवा खुर्द गांव के रहने वाले ग्राम प्रधान विनोद राजभर (45) को रविवार की देर शाम रास्ते में घेरकर बदमाशों ने गोली मार दी। गोली प्रधान के हाथ में लगी है और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विनोद ने बताया कि वह रविवार की शाम महादेवा शिव मंदिर गए हुए थे। शाम पांच बजे की करीब मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। विनोद के मुताबिक रास्ते में पुलिया के पास पहले से खड़े तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने रोकने की वजह पूछी तो एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली विनोद के हाथ में लगी और वह शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागे।
गांव के लोग जब तक जुटते हमलावर भाग निकले। ग्राम प्रधान को गोली मारे जाने की जानकारी के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
हमले की जानकारी पर पहुंचे परिवार के लोग घायल विनोद को सीएचसी सल्टौआ ले गए। सीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद विनोद को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल, जिला अस्पताल में भर्ती ग्राम प्रधान विनोद की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक पूर्व प्रधान से रास्ते को लेकर विनोद का विवाद हुआ था। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज शशांक सिंह ने बताया ग्राम प्रधान पर हुए हमले की जानकारी के बाद घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई। मामले की जांच की जा रही है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें