बेसिक शिक्षा का उत्थान सरकार की प्राथमिकता : डॉ. सतीश
बस्ती। प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने कहा कि परिषदीय स्कूलों की गुणवत्तापरक शिक्षा से ही समाज गरीब बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ा जा सकता है। इसी लिए प्रदेश सरकार प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रयास में जुटी है। बेसिक शिक्षा का उत्थान सरकार की प्राथमिकता है।
वह शनिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। बीएसए कार्यालय परिसर में आयोजित मिशन प्रेरणा गोष्ठी में उन्होंने बेसिक शिक्षा के उत्थान का खाका भी खींचा। उत्कृष्ट शिक्षकों को बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया।
डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि योगी सरकार में शिक्षा, स्वास्थ्य, आदि क्षेत्रों में बेहतर कार्य हो रहे हैं। ऑपरेशन कायाकल्प से स्कूलों में काफी काम कराए गए। स्कूलों को जिला खनन निधि तथा सीएसआर की धनराशि से विद्यालय भवन, फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों का जीर्णोद्धार कराया गया है। इसके अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं ने स्कूलों को गोद लेकर संसाधन उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा में इस बात पर बल दिया कि स्कूलों के साथ-साथ प्रदेश के बेसिक शिक्षा कार्यालय भवनों का भी सुधार किया जाए।
कोविड महामारी के दौरान शिक्षकों ने उल्लेखनीय कार्य करते हुए विद्यार्थियों को व्हाट्सएप से ऑनलाइन शिक्षा दी है। इसके अलावा शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के आह्वान पर अपना एक-एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री कोविड फंड में दान किया है। यह रकम 76.56 करोड़ थी।
इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा समता, समरसता, ममता इन तीनों के तालमेल के साथ जनपद के शिक्षक कार्य करते हैं। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की प्रशंसा की। सहायक शिक्षा निदेशक आनंदकर पांडेय और बीएसए जगदीश शुक्ल ने अथितियों का स्वागत करते हुए विभाग में संचालित योजनाओं की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक तथा एसआरजी डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने संचालन करते हुए जनपद में मिशन प्रेरणा की प्रगति और विकास कार्यों पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया।
मानवी सिंह के नेतृत्व में बालिकाओं ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से बेसिक शिक्षा मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित सभी अतिथियों को सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न और शाल देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा मंत्री ने दीप प्रज्वलित और मां सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण कर किया।
संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज द्विवेदी ने आभार जताया। इस मौके पर बीईओ इंद्रजीत ओझा, कपिल देव द्विवेदी, अनिल मिश्रा, सुभाष वर्मा, गरिमा यादव, प्रीति शुक्ला, श्याम बिहारी, रामकुमार सिंह, अंजनी कुमार सिंह, अनीता त्रिपाठी, राम बहादुर वर्मा, अखिलेश कुमार सिंह, वेद मिश्रा, अमित मिश्रा, सुनील तिवारी, अभिषेक शुक्ला, अजय सिंह, संतोष गुप्ता, रघुवर पांडेय, भरत वर्मा, आशीष श्रीवास्तव, अंगद पांडेय शिक्षक नेता चंद्रिका सिंह उदय शंकर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
इस दौरान शिक्षक अखिलेश कुमार त्रिपाठी, संतोष मणि तिवारी, शिवपूजन आर्य, कृष्णकांत तिवारी, सुनीता सिंह, राम सजन यादव, आलोक शुक्ला, निरुपमा त्रिपाठी, शशि बाला उपाध्याय, प्रतिभा श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार, नंदलाल, शिव प्रसाद गुप्ता, विनय कुमार चौधरी, चंद्रिका प्रसाद सिंह, हरिप्रसाद, राजेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. सर्वेष्ट मिश्र, आशीष श्रीवास्तव अंगद पांडे, नीलम पांडेय को पुरस्कृत किया गया।