फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चार माह से जला है नलकूप का ट्रांसफाॅर्मर सिंचाई नहीं हो पाने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। दीपपुर मठिया गांव में नलकूप का ट्रांसफार्मर करीब चार माह से जला पड़ा है। ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नलकूप बंद है और किसानों के सामने खड़ी फसलों की सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव दो जिलों की सीमा पर होने के कारण बिजली निगम के जिम्मेदार समस्या के समाधान में रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, देईसाड़ बिजली उपकेंद्र से संचालित दीपपुर मठिया गांव के सीमा क्षेत्र में नलकूप संख्या 359 स्थापित है। करीब चार माह पहले नलकूप का ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके बाद से अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। नलकूप बंद होने से किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
किसान जयचंद्र यादव ने बताया कि नलकूप बंद होने से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। समय से पानी नहीं मिला तो फसल सूखने का खतरा है। विष्णुदेव पांडेय और कृष्ण कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए जिलाधिकारी और बिजली निगम के अधिकारियों से लिखित व मौखिक शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ट्रांसफार्मर न बदले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें