लालगंज थाना के चकिया गांव के पास राम जानकी मार्ग पर पलटा ट्रक- संवाद
कुदरहा (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के रामजनकी मार्ग पर स्थित चकिया गांव के पास शुक्रवार सुबह एक सेब से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ, लेकिन गनीमत रही कि इसमें किसी को चोट नहीं आई।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर सिकरीगंज मंडी के लिए सेब की खेप लेकर निकला था। हादसे के बाद राहगीरों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। एसओ संजय ने बताया कि क्रेन से ट्रक उठावाकर किनारे कराया गया। संवाद