फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के साथ हुई बारिश से फिर बढ़ीं दुश्वारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी के साथ हुई बारिश से फिर बढ़ीं दुश्वारियां
विज्ञापन

बस्ती। पिछले दो दिन से पड़ रही गर्मी से मंगलवार को राहत मिल गई। सुबह करीब दस बजे काले बादल छाने लगे और करीब दस मिनट की आंधी के बाद झमाझम बरसात हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश हुई है। इससे मौसम तो सुहाना हो गया, लेकिन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कई घंटे बिजली गुल रही। जलभराव की समस्या से लोगों को एक बार फिर जूझना पड़ा।
सोमवार को भी कुछ देर के लिए बारिश हुई थी, लेकिन शाम होते-होते उमस फिर से बढ़ गई। मंगलवार सुबह अच्छी धूप खिली, जिसमें पारा एक बार फिर ऊपर चढ़ने लगा। धूप इतनी तेज थी कि दस मिनट भी खड़ा नहीं हुआ जा रहा था। काम कर रहे मजदूरों के माथे से टप-टप पसीना टपक रहा था। ऐसे में सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी शुरू हो गई। काले-काले बादल छा गए। कुछ समय के बाद ही बारिश शुरू हो गई। शहर के पुरानी बस्ती, गांधीनगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के हर्रैया, विक्रमजोत, भानपुर, रुधौली, बनकटी, कलवारी क्षेत्र भी बारिश हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें