फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गन्ना तौल केंद्र पर ढुलाई की व्यवस्था लड़खड़ाई

विज्ञापन
क​शियापुर क्रय केंद्र पर तौल न होने के कारण खड़ा ट्रैक्टर ट्राली।
विज्ञापन
हर्रैया। बलरामपुर चीनी मिल ग्रुप के बभनान इकाई के अधिकांश गन्ना क्रय केंदों पर ढुलाई व्यवस्था लड़खड़ा गई है। इससे किसान काफी परेशान है। कड़ाके की ठंड में गन्ना लेकर क्रय केंद्रों पर पहुंचने वाले किसानों को तौल कराने के लिए दो से तीन दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। कांटा बाबू एवं मौजूद अन्य कर्मचारी ढुलाई वाहन न आने का हवाला देकर तौल नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि समय गन्ना तौल न होने के कारण उनका आर्थिक और मानसिक क्षति हो रहा है। भीषण ठंड में परेशान होना पड़ रहा है। जिम्मेदार ढुलाई कार्य का ठेका लेने वालों को जिम्मेदार ठहराकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। क्षेत्र के कशियापुर गन्ना क्रय केंद्र पर पिछले तीन दिनों से तमाम किसान गन्ने की तौल कराने को लेकर परेशान हैं। मिल व समिति के कर्मचारी मौके पर ट्रक मौजूद रहने पर ही गन्ना की तौल करते हैं।
इस सेंटर पर प्रतिदिन करीब 600 क्विंटल गन्ना तौल किए जाने का इंडेंट जारी होता है। जिसको मिलों तक पहुंचाने के लिए तीन ट्रकों की जरूरत है। पिछले तीन दिनों से केवल एक ट्राला ही गन्ना लादकर मिल तक पहुंच रहा है। कई किसानों को अपने गन्ना लदे ट्रालियों को क्रय केंद्र पर छोड़कर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसान राम यज्ञ, सुमिरन वर्मा, संतोष सिंह, दाऊ सिंह, राज कुमार चौधरी, गोपाल, दीपू, अनिरुद्ध आदि ने बताया कि अव्यवस्था के कारण उन्हें दो तरफ से नुकसान उठाना पड़ रहा है।
बार-बार ट्रैक्टर लेकर आने जाने से ईंधन खर्च भी बढ़ गया है। समय से तौल नहीं होने से पर्ची का नंबर भी पीछे चल रहा है। पेड़ी की फसल काटकर गेहूं की बुवाई नहीं हो पा रही है। इस संबंध में मिल के सीडीओ अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि ढुलाई ठेकेदार से व्यवस्था दुरुस्त करने की बातचीत की जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान निकल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें