बस्ती। एक दिन पहले नगर भ्रमण के दौरान गांधीनगर में ईओ अंगद गुप्ता की एक व्यापारी से कहासुनी होने का मामला सामने आया है। व्यापारियों ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा है। व्यापारी टुनटुन सोनी, सूर्य कुमार सिंह, सुनील गुप्ता आदि ने आरोप लगाया कि घर के सामने झाड़ू लगाते समय ईओ पहुंच गए। व्यापारी टुनटुन सोनी से उन्होंने अमर्यादित व्यवहार किया। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, ईओ अंगद गुप्ता का कहना है कि कूड़ा उठने के बाद संबंधित व्यक्ति सड़क पर कूड़ा एकत्र कर रहा था। इसी को लेकर उनसे टोकाटाकी हुई थी। संवाद