बस्ती। जिला उद्योग बंधु समिति की कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। उद्यमियों ने अलग-अलग मुद्दे उठाए।
सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती ने निवेश मित्र पोर्टल के पर्यवेक्षण की हिदायत दी। उद्यमियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण शासन की प्राथमिकता में है। इसमें किसी भी स्तर से लापरवाही न बरती जाए। यदि प्रकरण लंबित रखें जाएंगे तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। उद्यमियों के अनुरोध पर सीआरओ ने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि अगले कार्य बैठक में पुलिस विभाग को भी आमंत्रित किया जाए। उन्होंने बैंकों के स्तर पर लंबित प्रकरणों के लिए एलडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि निस्तारण में लापरवाही बरती गई तो संबंधित शाखा प्रबंधक की जिम्मेदारी तय की जाए। उनके उच्चाधिकारी को पत्राचार करके अवगत कराएं। संवाद