केन्द्रीय मंत्री के सभा में पहुंचे लोग।
मेडिकल कालेज का निर्माण 500 बेड वाले जिला व टीबी अस्पताल का उच्चीकृत करके किया जाएगा। वहीं आवासों का निर्माण ओपेक चिकित्सालय कैली से 5 किमी. दूर रामपुर में होगा। इसका क्षेत्रफल 22.5 एकड़ है। इसमें कालेज भवन, छात्रावास, नर्स, रेजिडेंस, इंटर्न छात्रावास होंगे। जिसमें श्रेणी छह में एक मंजिला, श्रेणी पांच में आठ भवन दो मंजिला, चार में 72 भवन दो मंजिला, तीन में 32 भवन दो मंजिला तथा श्रेणी दो में 48 आवास दो मंजिला बनाए जाएंगे। डीप ट्यूबवेल दो, जलाशय 400 किलो लीटर. अंडरग्राउंड 200 किलो लीटर क्षमता का होगा। चहारदीवारी 1500 मी. तथा रेन वाटर हार्वेस्ट्रंग, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, सब स्टेशन, पोस्ट ऑफिस एवं बैंक की सुविधा भी परिसर में होगी। रामपुर मेडिकल कॉलेज के रास्ते ड्रेन को दुरुस्त किया जाएगा।