फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का टावर ले जा रहे थे चोर, पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
दुबौलिया थाना क्षेत्र के सूदीपुर गांव के पास बिजली का टावर काट कर ले जा रहा डीसीएम चालक को पुलिस न - फोटो : BASTI
विज्ञापन
बिजली का टावर ले जा रहे थे चोर, पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

दुबौलिया। थाना क्षेत्र के सूदीपुर गांव के पास से गुजरी बड़ी लाइन के टावर को कुछ चोरों ने गैस कटर से काट दिया। उसे डीसीएम पर लाद कर ले जा रहे थे। इसी बीच डायल 112 की पुलिस ने डीसीएम को दबोचा लिया। गाड़ी से टावर भी बरामद हुआ। मौके पर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात किसी ने डायल 112 को सूचना दी कि कुछ लोग गैस कटर से बिजली के टावर को काट कर गाड़ी से ले जा रहे हैं। सूचना पर पहुंचे डायल 112 के सिपाहियों ने गाड़ी पकड़ कर दुबौलिया पुलिस के हवाले कर दी। पुलिस ने मनोज कुमार तिवारी, यूपी पावर ट्रांसमिशन कांट्रक्सन कंपनी, लेवाना साइबर हाइट्स विभूति खंड, गोमती नगर, लखनऊ की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें