फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बर्तन साफ करने के बहाने जेवरात ले भागे उचक्के

Wed, 25 Sep 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी । लालगंज क्षेत्र बर्रोहिया गांव के पास किराये के मकान में रह रही महिला से पुराना बर्तन साफ करने बात कहकर बाइक सवार उचक्के सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कलवारी क्षेत्र की रहने वाली अंजनी नायक पत्नी अजय नायक महुली मार्ग पर बर्रोहिया में बने एक मकान में किराये पर रहती हैं। मंगलवार को बाइक सवार दो लोग बर्तन साफ करने के लिए एक खास डिटर्जेंट व केमिकल बेचने पहुंचे। गांव में महिलाओं ने केमिकल नहीं खरीदा तो वह लोग बर्रोहिया सड़क पर पहुंच गए, जहां हरिराम मौर्य के मकान पर जा धमके। इस मकान में किराये पर रह रही अंजनी उनके झांसे में आ गई। उचक्कों ने पहले बर्तन साफ किया। उसके बाद कान व नाक में पहने सोने के आभूषण पर निगाह पहुंची तो उसे भी साफ करने की बात कहकर निकलवा लिए। कटोरी लाने के लिए घर के भीतर भेज दिया। इस बीच दोनों उचक्के जेवरात लेकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष सुशील कुमार गौड़ ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है, फिर भी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें