फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चोरी की बाइक छोड़ ई-रिक्शा ले भागे चोर

विज्ञापन
भुजैनिया गांव में ई रिक्शा चोरी के बाद बरामद चोरी की बाइक-संवाद
विज्ञापन
वॉल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर स्थित भुजैनिया गांव में बुधवार रात चोरों ने एक ई-रिक्शा पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

भुजैनिया निवासी राजेंद्र पुत्र बृजलाल अपने ई-रिक्शा से परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रोज की तरह बुधवार रात भी उसने अपना ई-रिक्शा घर के बाहर चार्ज में लगा करके खड़ा किया था। जब सुबह उनकी नींद खुली, तो देखा ई-रिक्शा वहां से गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी जब रिक्शे का कुछ पता नहीं चला, तो पीड़ित को चोरी का अहसास हुआ। घटना सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी।
पुलिस की जांच में पीड़ित राजेंद्र के घर के समीप ही एक खड़ी बाइक मिली। जिस पर एक टुल्लू पंप भी बाधा हुआ था जो कि बड़ेवन तथा कोतवाली से रात में ही अज्ञात चोरों ने चोरी करके यहां छोड़ दिया था। बाइक भुजैनिया गांव में मिलने की सूचना पर बाइक मालिक विजय कुमार निवासी चिलमा बाजार भी पहुंचे जो कि पेशे से किसी प्राइवेट विद्यालय में शिक्षण कार्य करते हैं और वह बस्ती बड़ेवन में किराए के मकान में रहते हैं।
विज्ञापन

पीड़ित राजेंद्र ने बताया कि ई-रिक्शा ही उसकी कमाई का एकमात्र जरिया था। वाहन चोरी हो जाने से उसके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस संबंध में पीड़ित ने वाल्टरगंज थाने में शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें