घर में से सिलिंडर ले जाता हुआ चोर। स्रोत- सोशल मीडिया।
बस्ती। रसोई गैस के किल्लत के बीच एक नया मामला सामने आया है। शहर के कटरा मोहल्ले में एक व्यक्ति भरा हुआ सिलिंडर लाकर घर के किचन में रखा। इसके बाद एक अज्ञात चोर घर में घुसकर सिलिंडर उठा ले गया। घर में घुसते और सिलिंडर पीठ पर रखकर ले जाते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुआ है। चोरी का यह मामला बुधवार का है। बताया जा रहा है कि कटरा मोहल्ले के रहने वाले राहुल पाल के घर में घुसकर अज्ञात चोर ने किचन से भरा हुआ सिलिंडर उठा ले गया। सिलिंडर ले जाते हुए चोर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें चोर डिलीवरी ब्वॉय जैसे ड्रेस में दिख रहा है। गृह स्वामी ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद तीन गुने दाम में वह सिलिंडर की व्यवस्था कर पाए थे। उन्होंने कोतवाली में अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी है। संवाद