फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सब्जी विक्रेता की बाइक लेकर भागा चोर

Sun, 24 Sep 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। थाना क्षेत्र के तरैनी गांव निवासी वीरेंद्र कुमार गौर बाजार में सब्जी की दुकान लगाते हैं। रोज की तरह वह बाइक से बभनान सब्जी मंडी गए थे। बाइक को सब्जी मंडी गेट के पास खड़ी कर सब्जी मंडी में खरीदारी करने लगे। कुछ देर बाद बाहर आए तो देखा बाइक को एक युवक लेकर जा रहा था। उन्होंने कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन युवक बाइक लेकर भागने में सफल रहा। बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गौर पुलिस ने वीरेंद्र कुमार की तहरीर पर अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय ने बताया कि कैमरे में बाइक ले जाते युवक दिख रहा है। जल्द ही बाइक चोरी करने वाले युवक को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें