बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने क्षेत्र के बेहरा गांव में भूमि विवाद में मारपीट का केस दर्ज किया है। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के बेहरा गांव निवासी धर्मदेव ने तहरीर देकर बताया है कि उनका पटीदार जगदीश चौधरी से काफी दिनों से भूमि विवाद था। कमिश्नर व अपर कमिश्नर के आदेश से 23 मार्च को राजस्व व चकबंदी की टीम ने सुलह-समझौता के आधार पर इसका निस्तारण कराया था। आरोप है कि 24 मार्च को समझौत के विपरीत विपक्षी उनकी जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर रहे थे। ऐसा करने से उन्होंने मना किया तो विपक्षियों ने उनके भाई रामगोपाल, बेटे संदीप, भाई की पत्नी अनीता व बेटी रेखा को मारने-पीटने लगे। संदीप व रामगोपाल के पैर की हड्डी टूट गई। रेखा के सिर में गंभीर आई और वह मौके पर बेहोश हो गई। मारपीट के दौरान लोगों की काफी भीड़ जुट गई। विपक्षी अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने धर्मदेव की तहरीर पर जगदीश चौधरी, राजवंत चौधरी और शिवनाथ चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।