बस्ती। पुलिस ने गुमशुदा बच्चों व किशोरियों को तलाश करने के अभियान को गति
प्रदान करने के लिए जिले स्तर पर पुलिस की एक अलग टीम का गठन किया है।
इसमें
एक उपनिरीक्षक व दो महिला कांस्टेबल को शामिल किया गया है। टीम का
कार्यक्षेत्र पूरा जनपद होगा। संबंधित थाने से टीम को इस संबंध में मामले
की जानकारी दी जाएगी।
गुमशुदा बच्चों और किशोरियों को तलाशने के लिए
एसपी कृपाशंकर सिंह की ओर से पुलिस की एक अलग टीम गठित की गई है। इसमें एक
उपनिरीक्षक जयप्रकाश मिश्र, महिला कांस्टेबल अनुराधा सिंह, राजकुमारी
त्रिपाठी को शामिल किया गया है। इस टीम को एंटी ह्यूमन टीम में संबद्ध किया
गया है।
नवगठित टीम द्वारा जनपद के समस्त गुमशुदा बच्चों और
किशोरियों की तलाश के लिए उनका विवरण संबंधित पुलिस स्टेशनों से प्राप्त
किया जाएगा।इसके बाद टीम उनकी तलाश शुरू करेगी।
इस टीम के अतिरिक्त
जनपद के सभी थानों पर नियुक्त उपनिरीक्षकों में से एक को बाल संरक्षण
अधिकारी के रूप नामित किया गया है। वह थाना स्तर से अपना योगदान देंगे।