फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमशुदा बच्चों को तलाशेगी टीम

Sun, 28 Feb 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला/बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुलिस ने गुमशुदा बच्चों व किशोरियों को तलाश करने के अभियान को गति प्रदान करने के लिए जिले स्तर पर पुलिस की एक अलग टीम का गठन किया है।
विज्ञापन


इसमें एक उपनिरीक्षक व दो महिला कांस्टेबल को शामिल किया गया है। टीम का कार्यक्षेत्र पूरा जनपद होगा। संबंधित थाने से टीम को इस संबंध में मामले की जानकारी दी जाएगी।

गुमशुदा बच्चों और किशोरियों को तलाशने के लिए एसपी कृपाशंकर सिंह की ओर से पुलिस की एक अलग टीम गठित की गई है। इसमें एक उपनिरीक्षक जयप्रकाश मिश्र, महिला कांस्टेबल अनुराधा सिंह, राजकुमारी त्रिपाठी को शामिल किया गया है। इस टीम को एंटी ह्यूमन टीम में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


नवगठित टीम द्वारा जनपद के समस्त गुमशुदा  बच्चों और किशोरियों की तलाश के लिए उनका विवरण संबंधित पुलिस स्टेशनों से प्राप्त किया जाएगा।इसके बाद टीम उनकी तलाश शुरू करेगी।
विज्ञापन


इस टीम के अतिरिक्त जनपद के सभी थानों पर नियुक्त उपनिरीक्षकों में से एक को बाल संरक्षण अधिकारी के रूप नामित किया गया है। वह थाना स्तर से अपना योगदान देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें