फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कबड्डी प्रतियोगिता में अर्पणा व किसन की टीम रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
- महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर देवमी में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शनिवार को संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में खेल प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने ऊंची व लंबी कूद, कबड्डी, दौड़ आदि प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कबड्डी में अपर्णा व किसन की टीम प्रथम, स्नेहा व प्रतिभा द्वितीय और अभय व अनुपम तृतीय स्थान पर रहे। सभी को पुरस्कृत कर हौसला आफजाई की गई।
विज्ञापन

प्रधान राजेंद्र चौधरी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना की। जो आज सभी का मार्गदर्शन कर रहा है। दुनिया रामायण का अध्ययन कर मर्यादा पुरुषोत्तम के आदर्शों को आत्मसात कर रही है। शिक्षक मोहम्मद इकबाल ने कहा कि रामायण का अध्ययन ओजस्वी विचारों को आत्मसात करने वाले तमाम लोग दुनिया में ऊंचा मुकाम प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन

मौके पर ओम प्रकाश शुक्ला, रंजना चौधरी, मीरा, आशा, मालती, राम आज्ञा चौधरी, राकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें