कलवारी। रामजानकी मार्ग पर कलवारी क्षेत्र के धनौवा तिराहे के पास ट्रैकटर की ठोकर से बाइक सवार घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम 25 वर्षीय विवेक कुमार शुक्ला निवासी पाऊं थाना कलवारी बाइक से कलवारी की तरफ जा रहे थे। धनौवा तिराहे पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद