फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अमृत प्रादुर्भाव की सुनाई कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। राम मड़ैया महादेवा में कार्तिक महोत्सव के 11वें दिन शुक्रवार को श्रीराम नाम संकीर्तन के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। कथा स्थल पर पंडित कृष्ण कुमार शुक्ल ने श्रद्धालुओं को समुद्र मंथन का प्रसंग सुनाया। अमृत प्रादुर्भाव की कथा सुनाते हुए जीवन में धैर्य और सहनशीलता का महत्व बताया।
विज्ञापन

पं. कृष्ण कुमार शुक्ल ने कहा कि देवताओं और असुरों द्वारा किए गए समुद्र मंथन में सर्वप्रथम विष निकला, जिसे भगवान शिव ने लोक कल्याण के लिए अपने कंठ में धारण किया। अंत में समुद्र मंथन से अमृत की प्राप्ति हुई। इसी प्रकार मनुष्य को जीवन की विषमताओं और कठिनाइयों का धैर्यपूर्वक सामना करना चाहिए। कठिन परिस्थितियों को सहन करने के बाद ही परम सुख और भगवत्कृपा रूपी अमृत की प्राप्ति संभव है। बबलू सिंह, डॉ. आरपी शुक्ला, जगदंबा शुक्ला, रामू उपाध्याय, राजेंद्र शुक्ल, रमेश पांडेय, बलराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें