फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नहीं निकली धूप, पछुआ के साथ जारी रही गलन

विज्ञापन
सात जनवरी को प्रका​शित खबर।
विज्ञापन
बस्ती। ठंड ने बुधवार को दिन भर सितम ढाया, पूरे दिन धूप नहीं निकली। पछुआ हवाओं के चलने से गलन बढ़ गई है। सड़कों पर दो पहिया बाइक या कुछ देर तक खुले में रहने के बाद लोगों को कंपकंपी महसूस होने लगी। ठंड के चलते सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। जरूरी काम से ही लोग बाहर निकलते हुए दिखाई पड़े। बाजार में कारोबार भी मंदा रहा। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठिठुरते हुए देखा गया।
विज्ञापन

रोडवेज पर गनीमत यह रही कि स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को अलाव की सुविधा मिल रही थी। इसलिए बस में बैठने से पहले लोग अलाव के पास खड़े होकर गर्माहट लेते नजर आए। वहीं ठंड के चलते सड़कें सूनी नजर आईं। दोपहर बाद लगा कि कुछ देर के लिए धूप निकलेगी लेकिन, बादलों की वजह से धुंध छाया रहा। इस बीच सर्द हवाएं बदन में कांटे की तरह चुभ रही थी। बाहर निकलने पर हर कोई ठंड से परेशान नजर आया।
बाजार में भी चहल-पहल कम रही। गांधीनगर के व्यवसायी राहुल ने बताया कि ठंड अधिक होने की वजह से बाजार में भीड़भाड़ कम हो रही है। केवल रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। वह भी दिन में तीन बजे के बाद आ रहे हैं। इसके अलावा कपड़ा, ज्वेलरी, बर्तन समेत अन्य कारोबार ठंडा पड़ा है।
विज्ञापन

दिन में धूप निकलने पर थोड़ी राहत मिलती है लेकिन, दो दिनों से तो कोहरा और धुंध छाया हुआ है। बुधवार को दिन में अधिकतम तापमान 14 डिग्री जबकि शाम ढलने के बाद 12 डिग्री पर लुढ़क गया। वहीं न्यूनतम तापमान सात डिग्री पर रिकार्ड हुआ है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र बताते हैं कि ठंड का कहर अभी पूरे सप्ताह जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें